Home छतरपुर 27 अप्रैल से शुरु होगी युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया

27 अप्रैल से शुरु होगी युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया

14
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शेखर नलवंशी ने संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी प्रक्रिया की रूपरेखा तय की गई।शेखर नलवंशी ने बताया कि 27 अप्रैल से युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा, जो 6 मई तक चलेगा। इसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया होगी और 11 मई से सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत होगी। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय और विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा ने बताया कि चुनाव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुसार कराए जाएंगे। बैठक के दौरान अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया। बैठक में राजवर्धन मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, विवेक अग्रवाल, शुभम द्विवेदी, पुष्पेंद्र कुशवाहा, आदर्श रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here