Home छतरपुर ऑटो से अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

ऑटो से अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

बक्सवाहा। थाना क्षेत्र में ऑटो वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा संबंधित वाहन सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल मार्को ने बताया कि थाना क्षेत्र के जरा तिराहा से ऑटो वाहन को पकड़ा गया था, जिसमें 8 पेटी अवैध देशी शराब मिली। वाहन के साथ पुलिस ने राजा साहब परमार पिता रामराज परमार निवासी ग्राम जागर थाना बाजना सहित तीन तस्करों को पकड़ा है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। तीनों के विरुद्ध थाना बक्सवाहा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। नाबालिग तस्करों को बाल न्यायालय एवं राजासाहब परमार को न्यायालय में पेश किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here