
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुआ वितरण
छतरपुर। 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए चलाए जा रहे उल्लास नव साक्षरता कार्यक्रम के तहत गांव गांव में सामाजिक चेतना केंद्र बनाए गए हैं। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं जिला सीईओ तपस्या सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सामाजिक चेतना केंद्रों तक पहुंचाने के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र निगम के द्वारा किया गया।मीडिया प्रभारी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि जिले से सभी ब्लाकों के विकासखंड सह समन्वयकों को सामग्री सौंपी गई। संकुल सह समन्वयकों के माध्यम से उक्त सामग्री ग्राम स्तर तक पहुंचाई जाएगी जहां नव साक्षर इसका उपयोग पढऩे लिखने में करेंगे। शिक्षण सामग्री में स्लैट, हिंदी वर्णमाला चार्ट, ब्लैक रोलर बोर्ड, बत्ती, चॉक आदि शामिल है। जिले भर में कुल 1563 सामाजिक चेतना केंद्र हैं। जिनमें 23445 स्लैट, 3126 हिन्दी वर्णमाला सहित चॉक व बत्ती के पैकेट भेजे गए हैं।









