
बक्सवाहा। नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित खेरमाता मंदिर परिसर में सार्वजनिक धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह धर्मशाला श्री हरिराम राय (निमानी वाले) द्वारा अपने पिता स्व. श्री लीलाधर राय की स्मृति में बनवाई जा रही है। निर्माण पूर्ण होने के बाद इसे खेरमाता मंदिर समिति को सौंप दिया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में श्री हरिराम राय, नरेन्द्र राय, परिवारजन एवं जय माँ शारदा युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही, खेरमाता मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. संजय दुबे, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय, सचिव सुरेंद्र प्रजापति, पुजारी प्रमोद दुबे, सदस्य सुरेश राय, भीम नामदेव, हिम्मत राजा, कन्हैया पटेल, सूटर पटेल, हल्लाई राय, भूरे राय, अरविंद पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। धर्मशाला निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और धार्मिक व सामाजिक कार्यों के आयोजन में सहयोग मिलेगा।








