Home छतरपुर किसानों को लाभ: कस्टम हायरिंग सेंटर बदल रहे हैं कृषि का भविष्य

किसानों को लाभ: कस्टम हायरिंग सेंटर बदल रहे हैं कृषि का भविष्य

Jeevan Ayurveda

पिछले वर्ष 230 टैंक भूसा किया था तैयार

छतरपुर। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में कस्टम हायरिंग योजना के मिले लाभ से एक किसान की तकदीर बदल गई। कृषक अंशमान पटेल पिता इमरत लाल पटेल निवासी ग्राम सिंगरावन खुर्द वि.ख. नौगांव जिला छतरपुर के द्वारा निजी कस्टम हायरिंग योजनान्तर्गत शासकीय अनुदान पर कस्टम हायरिंग केन्द्र स्थापित किया गया था। इनके द्वारा केन्द्र में ट्रेक्टर, रिवर्सिवल प्लाऊ, कल्टीवेटर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, मल्टीक्रॉप थ्रेसर एवं स्ट्रारीपर, क्रय किए गए थे। श्री पटेल को कुल प्रोजेक्ट लागत 1729235 रु. का 40 प्रतिशत 613870 रू का विभाग द्वारा अनुदान प्रदान किया गया था। साथ ही एग्रीकल्चर इन्फास्ट्रक्चर फंड से प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा उनके कस्टम हायरिंग केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जहां श्री पटेल द्वारा कलेक्टर श्री जैसवाल को अवगत कराया गया कि उसके द्वारा प्रतिवर्ष 120-150 कृषकों का उन्नत कृषि यंत्रों से किराए पर कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा पिछले वर्ष स्ट्रारीपर द्वारा गेहूँ की नरवाई से 230 टैंक भूसा तैयार किया गया था। वह प्रतिवर्ष 6-7 लाख रुपये शुद्ध लाभ अर्जित कर रहे है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here