Home छतरपुर शादी के 14 दिन बाद नगदी-जेवर लेकर भागी दुल्हन

शादी के 14 दिन बाद नगदी-जेवर लेकर भागी दुल्हन

Jeevan Ayurveda

परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई फरार

हरपालपुर। नगर के वार्ड नंबर 11, राजा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने बताया कि शादी के 14 दिन बाद उसकी नई नवेली दुल्हन नगदी एवं जेवर लेकर फरार हो गई है और पुलिस को शिकायत किए जाने के बाद अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।राजा कॉलोनी निवासी संदीप पुत्र हरनारायण मिश्रा ने बताया कि 10 जनवरी को सूरजपाल ब्राह्मण और लल्लू ब्राह्मण दोनों पिता-पुत्र निवासी थाना गोहांड जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश अपने अन्य साथी भगवत पुत्र पट्टेदार पाठक निवासी महोबकंठ जिला महोबा उत्तरप्रदेश, सुरेश रावत, शीला बाई पत्नी बाबूलाल रावत (सौंर) निवासी धवारी थाना जतारा जिला टीकमगढ़ उसके घर आए थे। उक्त लोगों ने शीला बाई की पुत्री रागनी (कथित नाम) का संदीप के साथ विवाह कराने का प्रस्ताव रखा। बातचीत के शादी तय हो गई और संदीप के पिता ने दोनों पक्षों का खर्च उठाकर उत्तरप्रदेश के राठ में स्थित श्यामला देवी मंदिर से विवाह संपन्न कराया। संदीप के मुताबिक विवाह के बाद से ही रागनी का व्यवहार कुछ ठीक नहीं था। विवाह के करीब 14 दिन बाद 5 फरवरी को रागनी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया, जिसका सेवन करने से घर के सभी सदस्य अचेत हो गए। इसके बाद रागनी ने घर में रखे सोने-चांदी के सभी जेवरात तथा 40 हजार की नगदी लेकर फरार हो गई। सुबह जब घर के लोग होश में आए तब उन्हें जानकारी लगी और थाने में शिकायत की गई। संदीप का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद एक महीने का समय बीत गया है लेकिन अभी तक ठगी करने वाले लोग पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here