
छतरपुर। नगर के सिद्ध पीठ श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में नगर अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 171 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें 30 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित होने पर उन्हें ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेज दिया गया।नगर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी अग्रश्री परमलाल अग्रवाल एवं उनकी पत्नी रामकली देवी की स्मृति में उनके पुत्र बृजकिशोर अग्रवाल, पत्नी उषा अग्रवाल, नाती हैप्पी अग्रवाल के सहयोग से आयोजित शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉ अरविन्द मिश्रा और डॉ मनीष यादव सहित 10 सदस्यीय टीम ने आंखों के 171 मरीजों का परीक्षण किया जिसमें 30 मोतियाबिंद के मरीजो को ऑपरेशन हेतु चिंहित कर चित्रकूट भेजा गया शेष मरीजों का इलाज कर दवा एवं चश्मा वितरित किए गए। सभी मरीजों का निशुल्क रक्त परीक्षण भी किया गया।








