Home छतरपुर बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर जा रहे बाईक सवार दंपत्ति को बीती रात छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने रौंद दिया, जिससे महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि मृतिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढड़ारी का रहने वाला 50 वर्षीय गनपत यादव अपनी 47 वर्षीय पत्नी रामकली के साथ ग्राम थरा निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे दोनों अपने गांव वापिस जा रहे थे तभी सागर-कानपुर हाईवे पर ढड़़ारी तिराहा के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचटी 9255 ने बाईक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार रामकली सड़क पर गिरी और ट्रक पहिया उसके ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गनपत बाइक सहित सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गया। घटना में घायल गनपत और उसकी मृत पत्नी रामकली को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गनपत का इलाज जारी है। गुरुवार को रामकली का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला था, जिसकी तलाश में सिविल लाइन पुलिस जुटी हुई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here