
बड़ामलहरा। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं निर्यापक मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से संचालित क्षुल्लक श्री 105 गणेश प्रसाद जी वर्णी पाठशाला पंचायती मंदिर जी बड़ामलहरा में संचालित पाठशाला के बच्चों ने रविवारीय पूजन में सम्मिलित होकर सामूहिक पूजन की एवं पूजन के सूत्र सीखें पाठ शाला के संयोजक प्रमोद जैन गट्टू विपिन शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षका श्रीमती शिल्पा जैन श्रीमति दिब्या श्रीमती वंदना श्रीमति स्वेता बहिन दर्शना जैन सहित पाठशाला के बच्चे उपस्थित रहे।









