
251 बेटियों को परिणय सूत्र में बांधकर महाराजश्री ने घर-गृहस्थी के जरूरत की समस्त सामग्री उपहार के रूप में दी गई है। नवविवाहित जोड़ों को उपहार के रूप में बालमुकुंद भगवान विग्रह, बालाजी सरकार विग्रह, रामचरितमानस, बागेश्वर धाम कैलेंडर, गाय-बछड़ा, वर को शेरवानी, पगड़ी, दुल्हन का लहंगा, चुनरी, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नाक की कील, कान के टॉप्स, कूलर, 7 साडिय़ां, दुल्हन के लिए सैंडिल, चांदी का सिक्का, चांदी का श्रीफल, मेकअप किट, चूड़ी सेट, डबल बेड, सोफा, ड्रेसिंग, अलमारी, दो गद्दा, तकिया, कंबल, ट्रॉली बैग, कलर एलईडी टीवी 38 इंच, सिलाई मशीन, सीलिंग फैन, वॉटर हीटर, इलेक्ट्रिक प्रेस, दीवार घड़ी, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन सेट (5), प्रेशर कुकर (5 लीटर), स्टील कलश, टिपारा, सुपा, मिक्सी, खिचड़ी, कांसे का कटोरा, मसाला दानी, हॉट पॉट, दुल्हन के लिए स्वेटर, नेपाली जयमाला, लेडीज पर्स, लाइटर, आर्टिफिशियल हार, बाथरूम किट के अलावा बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आटा चक्की सहित करीब 60 प्रकार के उपहार दिए गए।







