
छतरपुर। बेटी नेहा रैकवार का शुभ-विवाह आज 26 फरवरी दिन बुधवार को महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर संपन्न हुआ। इस कन्या के पिता नहीं है और आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण माँ राधा रैकवार ने लीनेस क्लब से सहयोग की आशा जताई, जिसमें लीनेस बहनों ने मंडप वाले दिन 24 फरवरी को उनके निज निवास लोधी कुईया में जाकर कन्या को शादी की शुभकामनाएँ दीं और सहयोग के रूप में भगवान श्री लड्डू गोपाल, कुछ नगद राशि, साड़ी-ब्लाउज, सुहाग का सामान, बिछिया, कंबल और कुछ गिफ्ट भेंट किये। इस प्रकार के सहयोग से उसकी माँ और परिवार वाले, रिश्तेदार सभी बहुत खुश हुए और माँ ने सभी लीनेस बहनों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कल्पना रावत, अर्चना सिंह,निर्मला रुसिया नीलम रावत, ज्योति अग्रवाल, सरिता रावत, रचना छिरौल्या, रितु चौरसिया, प्रिया रावत, रुचि रावत सभी लीनेस बहनें उपस्थित रहीं। इसमें विशेष सहयोग कल्पना रावत, निर्मला रुसिया, अर्चना सिंह, नीलम रावत, रितु चौरसिया, रचना छिरौल्या, संगीता सेठ, मानसी अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, डॉ अनीता श्रीवास्तव, प्रभा अग्रवाल, रीना खरे, रत्ना छिरौल्या, निशा अग्रवाल, संगीता दोसाज, निशा गौर, सरिता रावत, रमा अग्निहोत्री, प्रिया रावत, प्रवीणा राय, तनु बुंदेला, सरोज छारी लीनेस बहनों ने किया। मीडिया प्रभारी लीनेस रचना छिरौल्या मौजूद रहीं।








