Home छतरपुर पेप्टेक सिटी में हुई भजन संध्या, झूमे श्रद्धालु

पेप्टेक सिटी में हुई भजन संध्या, झूमे श्रद्धालु

7
0
Jeevan Ayurveda

इस्कॉन से जुड़े विदेशी भक्तों ने भी बताई सनातन की शक्ति
छतरपुर। शहर के देरी रोड पर स्थित पेप्टेक सिटी कॉलोनी में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे 7 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बीती शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम से शुरू हुईं  इस भजन संध्या में इस्कॉन मंदिर से आए विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस्कॉन से जुड़े रामशंकर पाल ने कहा कि यह आयोजन अयोध्या के आयोजन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। जर्मनी से आए एक विदेशी भक्त ने कहा कि उन्हें भारत में बहुत अच्छा लगता है वे लंबे समय से इस्कॉन के माध्यम से भगवान कृष्ण की भक्ति से जुड़े हैं और भगवत गीता के प्रचार का कार्य करते हैं। कॉलोनी निवासी महेश गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों के पहले हमने पूरी कॉलोनी में ध्वज वितरण और अक्षत वितरण कर लोगों को अयोध्या के लिए आमंत्रित भी किया है।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here