
छतरपुर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के एक आदतन अपराधी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे ने बताया कि अवैध शराब, लूट और अवैध हथियार के अपराधों में लिप्त करन उर्फ लाली पुत्र कल्लू अनुरागी निवासी बीड़ी कॉलोनी देरी रोड छतरपुर को 32 बोर देशी कट्टा-कारतूस के साथ पन्ना रोड की मांस मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अलग से अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।









