Home छतरपुर रेमेडियल क्लासेज से पूरा हो रहा बच्चों का अध्ययन

रेमेडियल क्लासेज से पूरा हो रहा बच्चों का अध्ययन

Jeevan Ayurveda


महाराजपुर। शासकीय नेहरू उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर की प्राचार्य मीना सिंह गौर के निर्देशानुसार स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को रेमेडियल कक्षाएं विधिवत रूप से संचालित की जाए। नेहरू स्कूल की प्राचार्य मीना सिंह स्वयं कक्षा में जाकर छात्रों की उपस्थिति रजिस्टर मॉनिटरिंग कर रही है ताकि कक्षा दसवीं एवं 12वीं का एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर प्राप्त हो सके। कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम शिक्षकों का लक्ष्य है कि 90 प्रतिशत रिजल्ट आए इस पर शिक्षक-शिक्षका छात्र-छात्राओं को पढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ताकि परिणाम बेहतर से बेहतर आए। रेमेडियल कक्षाएं 22 फरवरी तक संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। शासकीय नेहरू स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्राओं को अध्ययन कार्य कराये जाने में जुटा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here