
प्रयुक्त धारदार हथियार एवं अपाचे मोटरसाइकिल जप्त
छतरपुर। थाना भगवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरकना बछेड़ी पुल के पास एक मृत अवस्था में व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव रक्तरंजित अवस्था में था, धारदार हथियार से प्रहार करना पाया गया, शव की शिनाख्तगी मृतक राहुल राजा निवासी पुरापट्टी के रूप में हुई। साक्ष्य एकत्र कर पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया गया।
मृतक के परिजनों, साक्षियों के कथन, एकत्रित साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना भगवां में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्य के अनुसार कुछ संदेहियों के संबंध में जानकारी मिली, संदेहियों से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा हत्या करना स्वीकार किया गया। हत्या में सम्मिलित तीन आरोपियों नीतू उर्फ नीतेश पिता पूरन लोधी निवासी ग्राम मवया थाना भगवा, नरेंद्र प्रताप बलदेव लोधी निवासी ग्राम अगरौठा थाना भगवा, हरदयाल लोधी पिता लालू लोधी निवासी ग्राम अगरौठा थाना भगवा को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाड़ी एवं अपाचे मोटरसाइकिल जप्त की गई। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक डीके सिंह उपनिरीक्षक एम एल मरावी, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह आरक्षक सत्यपाल, अक्षय तिवारी, कृष्णकांत, गणेश, राजाराम, कौशल एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।







