Home छतरपुर भव्य शोभायात्रा के साथ शुरु हुआ गहोई दिवस महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ शुरु हुआ गहोई दिवस महोत्सव

Jeevan Ayurveda

समाज ने कराया दो कन्याओं का विवाह, आज होंगी प्रतियोगिताएं

छतरपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गहोई समाज द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। सुबह करीब 10 बजे शहर के बुन्देलखण्ड गैरेज से प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए गहोई धाम पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम के उपरांत सहभोज कार्यक्रम हुआ। वहीं शाम को समाज की दो बेटियों का विवाह कराया गया।गहोई समाज के मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता लाला ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के तहत प्रथम दिन शोभायात्रा, सहभोज और समाज के दो परिवारों की कन्याओं के विवाह कराए गए हैं। कार्यक्रम के अगले में चरण में 20 और 21 जनवरी को बच्चों और महिलाओं की प्रतियोगिताएं होंगी। अंतिम दिन की शाम को सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। शोभायात्रा में गहोई समाज के तमाम महिला-पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। गहोई महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू बिलैया और उपाध्यक्ष रश्मि रूसिया के नेतृत्व में समाज की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई। सभी लोग डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों की धुन पर थिरकते हुए निकले। शोभायात्रा में शामिल गहोई समाज के आराध्य लड्डू गोपाल भगवान की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा के बाद मंचीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वंदना-राजकुमार पिपरसानियां मुंबई, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गहोई महासभा शामिल हुईं, जबकि अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक नगरिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभा-अशोक नगरिया समाजसेवी, मुंबई, अनिल खरया, पूर्व अध्यक्ष गहोई वैश्य समाज, इंदौर, संदीप सरावगी समाजसेवी झांसी, डॉ. राजीव खंताल ग्वालियर और मुकेश बिलैया सचिव गहोई वैश्य समाज इंदौर उपस्थित रहे। मंचीय कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शोभायात्रा में नगर गहोई समाज के अध्यक्ष प्रेमनारायण रूसिया, राजेन्द्र नीखरा, प्रवीण गुप्त, बबलू सरावगी, राजेन्द्र खरया, एचडी कुचया, सोनू कुचया, दुर्गेश गुप्ता, जमुना प्रसाद खरया, बृजमोहन रावत, सूरजपाल चउदा, बद्रीप्रसाद बेहरे, राजेश पंसारी, राजेश सरावगी, महिला मण्डल से रश्मि रूसिया, कल्पना रावत, प्रिया रावत, गहोई महिला मण्डल, गहोई नवयुवक मण्डल, गहोई यूथ क्लब छतरपुर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here