Home छतरपुर विधायक और एसपी ने किया पुलिस बाल उद्यान का उद्घाटन

विधायक और एसपी ने किया पुलिस बाल उद्यान का उद्घाटन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर के पुलिस लाइन परिसर की रिक्त भूमि में पुलिस परिवार एवं नगरवासियों हेतु सर्व सुविधा युक्त पार्क एवं ओपन जिम का निर्माण कार्य चल रहा था, पुलिस आवासों का जीर्णोद्धार हुआ है। निर्माण एवं जीर्णोद्धार उपरांत बिजावर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस बाल उद्यान एवं व्यायाम शाला के उद्घाटन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन एवं बिजावर विधायक राजेश शुक्ला द्वारा पुलिस बाल उद्यान एवं व्यायाम शाला का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, उद्यान में पौधारोपण भी किया गया। पार्क में टहलने के लिए ट्रैक, बैठने के लिए कुर्सियां, क्रिकेट पिच,नेट प्रैक्टिस, झूला सहित अन्य खेलों की व्यवस्था है। साथ ही पार्क में ओपन जिम व्यायाम शाला की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई, उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार दिया गया। निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन निरंतर प्रयासरत रहे, कार्य सफल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक कमलजीत सिंह, अनुभाग बिजावर के थानों के प्रभारी, नगर के गणमान्य नागरिक, पुलिस परिवार जन एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here