Home छतरपुर आज शुरु होगा बूढ़ा बांध का मकर संक्रांति मेला

आज शुरु होगा बूढ़ा बांध का मकर संक्रांति मेला

12
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम बूढ़ा में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय मेले का आज शुभारंभ होगा। ग्रामीण बताते हैं कि 8 दशकों से यह मेला निरंतर बूढ़ा बांध पर आयेाजित होता आ रहा है, जिसमें आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग सहभागिता करते हैं। मेले का प्रमुख आकर्षण समापन दिवस पर होने वाली बुंदेलखंडी लोकनृत्य राई की प्रस्तुति होती है।ग्राम पंचायत बृजपुरा के सरपंच आदित्य मिश्रा ने बताया कि बूढ़ा बांध के मकर संक्रांति मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज विधि-विधान से मेले का उद्घाटन होगा। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोग बूंदी के लड्डू, पीठा, गन्नों के अलावा कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे कुल्हाड़ी, मवेशियों के आभूषण आदि की खरीददारी करते हैं। इसके अलावा मेले में बिकने वाले बूंदी के लड्डू भी लोगों की पसंद होते हैं। मेले के समापन दिवस पर लोकनृत्य राई की प्रस्तुति होती है, जिसे देखने के लिए क्षेत्र के ग्राम गठेवरा, अतनिया, सिमरिया, बसारी, पड़रिया, पुछी, दालौन, रौरा आदि गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। श्री मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से मेले में शामिल होकर आनंद लेने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here