Home छतरपुर दिव्यांग कल्याण समिति ने स्वामी विवेकानंद को किया याद

दिव्यांग कल्याण समिति ने स्वामी विवेकानंद को किया याद

13
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो के बेनीगंज मार्ग स्थित दिव्यांग कल्याण समिति के कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पटेल रहे। अन्य अतिथियों में डॉ विनोद पटेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुराहो, मुकेश कुमार पटेल पुनर्वास अधिकारी सीआरसी छतरपुर, समिति के उपाध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, पत्रकार तुलसीदास सोनी, ज्योति माहेश्वरी मास्टर ट्रेनर आरसेटी सेंटर नौगांव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं डॉ. सुनील पटेल ने अपने वक्तव में युवाओं को मोटीवेट किया। उन्होंने संस्था द्वारा चलाए जा रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम की और दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। मुकेश कुमार पटेल ने स्वामी विवेकानंद के विचार, उपस्थित लोगों को सुनाए। गोविंद कुशवाहा ने अपने विचार रखते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नंदराम पटेल लैब संचालक राजनगर, सुरेश कुशवाहा, साधना, रितु विश्वकर्मा के अलावा दिव्यांग कल्याण समिति के सभी सदस्य, स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here