Home छतरपुर ग्राम दालौन में एसपी ने ग्राम वासियों से किया जनसंवाद

ग्राम दालौन में एसपी ने ग्राम वासियों से किया जनसंवाद

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। इन दिनों पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को शांति एवं सुरक्षित परिवेश का एहसास कराने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालौन का भ्रमण किया और जन चौपाल के माध्यम से गांव के लोगों से संवाद किया।एसपी ने ग्राम दालौन के दो पक्षों में चल रहे विवाद से जुड़े लोगों को आमने-सामने लाकर समझाया और शांतिपूर्वक रहने की अपील की। उन्होंने किशोर, नवयुवकों से वार्ता कर स्थितियां जानी और शिक्षा तथा अनुशासन पर ध्यान देने, अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा भविष्य के बारे में सकारात्मक सोचने की बात कही। एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि अपराधिक गतिविधि या गतिविधियों को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को देते रहें। इस हेतु संपर्क नंबर का आदान-प्रदान भी किया गया। वहीं अपराधिक प्रवत्ति के लोगों के विरुद्ध सख्ती रखने, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब नशीली सामग्री के विरुद्ध अधिक से अधिक के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए। भ्रमण एवं जनसंवाद में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here