
छतरपुर। अवैध मादक पदार्थ उत्पादन, संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस द्वारा दो युवकों को नशीली दवा और कार के साथ पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि बीते रोज मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के सरस्वती ढाबा के पास से एक कार सहित दो युवकों को पकड़ा गया था, जिनके पास कोडीन फास्फेट एण्ड ट्राई प्रोलीडीन हाइड्रोक्लोराइड सीरप की 9 सीसी मिली थीं। उक्त नशीली दवाओं को जप्त कर दोनों युवकों से पूछताछ की गई। युवकों ने अपने नाम देवेंद्र कुशवाहा पिता अशोक कुशवाहा निवासी सटई रोड छतरपुर और अजय रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार निवासी विश्वनाथ कॉलोनी छतरपुर बताए तथा उक्त नशीली सामग्री छतरपुर के यूनिवर्सल केमिस्ट के यहां से प्राप्त होना बताया। उक्त दोनों के विरुद्ध स्वापक औषधि और मन प्रभावित पदार्थ अधिनियम तथा मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त नशीली दवाओं का विक्रय करने वालों का पता भी लगाया जा रहा है, अभी एक नाम राम प्रकाश वर्मा निवासी छतरपुर सामने आया है, जिसे अभिरक्षा में लिया गया है।








