Home छतरपुर राज्यस्तरीय युवा उत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी के लिए सौम्या का हुआ चयन

राज्यस्तरीय युवा उत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी के लिए सौम्या का हुआ चयन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर नुभाग के देहात ग्राम बाछौन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा बारहवीं में जीव विज्ञान की छात्रा सौम्या सिंह पुत्री विनोद सिंह के शिक्षक नीरज बाजपेई ने बताया कि होनहार और मेहनती छात्रा सौम्या सिंह, पिछले दिनों शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 छतरपुर में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत अपने भाई आदर्श सिंह के साथ उत्कृष्ट विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब घूमने आई थी और यहां से प्रेरित होकर प्रयोगशाला प्रभारी नईम सर, अपने स्कूल के शिक्षकों और उत्कृष्ट क्रमांक 1 के प्राचार्य जी के प्रोत्साहन से युवा उत्सव के जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागिता करने पर उसे चयनित स्थान एवं पुरस्कार राशि प्राप्त हुई थी। गत दिवस सागर संभाग स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लिया और संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जहां से छात्रा सौम्या सिंह का चयन राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 राजधानी भोपाल में प्रतिभागिता हेतु किया गया है। छात्रा की शानदार वैज्ञानिक प्रतिभा हेतु मार्गदर्शी शिक्षकों, प्राचार्य उमावि क्रमांक 1 छतरपुर एसके उपाध्याय एवं रामहेत बाजपेई बाछौन सहित जिला शिक्षा अधिकारी आरपी प्रजापति ने छात्रा के बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here