
नौगांव। गुरुवार को भवन निर्माण शाखा भोपाल के प्रमुख सचिव पंकज जैन ने नगर के टीबी अस्पताल में परिसर में बनकर तैयार हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन का निरीक्षण किया। उनके साथ भवन निर्माण शाखा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर चकमानी मिश्रा, प्रभारी एसडीम काजल सिंह, बीएमओ डॉ रविंद्र पटेल और आर्किटेक्ट्स की टीम मौजूद रही। दोपहर 12 बजे टीम निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने निरीक्षण में मिली कमियों को पूरा करने के निर्देश इंजीनियर्स एवं आर्किटेक्ट को दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 9 करोड़ की लागत से यह बिल्डिंग बनकर तैयार हुई है लेकिन बिल्डिंग के अंदर बनाए गए रूम के अलावा अन्य निर्माण पर कई प्रश्न चिन्ह खड़े हुए हैं। चूंकि निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने मीडिया से दूरी बनाई जिस कारण से खामियों की सही जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि स्टाफ रूम, नर्सिंग रूम, लैब सहित कई अन्य व्यवस्थाओं पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जाहिर कर निर्माण करने वाली गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी झांसी को सुधार के निर्देश दिए हैं।








