
खजुराहो। गौसेवक राजकुमार द्विवेदी ने अपने पिता स्व. पं. रामआसरे द्विवेदी की स्मृति एवं अपने गुरु रिटायर्ड प्रोफेसर महाराजा कॉलेज चंद्रमौली शुक्ला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खजुराहो संकुल अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल खर्रोही के करीब आधा सैकड़ा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड प्रोफेसर चंद्रमौली शुक्ला ने कही, जबकि पंडित मुकेश मिश्रा, कपिल सिंह बुंदेला, संस्था प्रभारी बृजेश चौरसिया सहित अन्य शिक्षकों की विशेष उपस्थिति रही।







