Home छतरपुर अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से जनता परेशान

अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से जनता परेशान

Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग के दो कार्यालय गढ़ीमलहरा एवं महाराजपुर संचालित हैं लेकिन यहां पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता अघोषित बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। विभाग में पदस्थ लाईनमैन किसानों से सुविधा शुल्क लेकर घरेलू बिजली से किसानों के पंप चलवा रहे हैं।नगर के शुभम चौरसिया ने बताया कि घरेलू बिजली वाली लाइन पर अधिक लोड हो जाने से बिजली चली जाती है और जनता को परेशाना होना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस बारे में पूरी जानकारी होने के बादवजूद वे चुप्पी साधे बैठे हैं। वहीं नगर के शिवसेना नेता उमाशंकर कुशवाहा ने बताया कहा कि यदि अधिकारी शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं कराते तो वे विभाग के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। खजुराहो में पदस्थत डीई संजय गुप्ता से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच कराएंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here