
छतरपुर। नगर के सिद्धपीठ माँ महालक्ष्मी मंदिर में नगर अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा गुरुवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में चित्रकूट के डॉक्टरों ने 136 मरीजों की जांच कर 24 को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चित्रकूट भेजा गया।जिला अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि संतोष कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल बसारी वालों के सहयोग से उनकी माँ रामबाई एवं पिता चौधरी दुर्गा प्रसाद अग्रवाल की स्मृति में गुरुवार को लगाए गए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड चित्रकूट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा नेत्र रोग से पीड़ित 136 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क दवा एवं चश्मा प्रदान किया गया। परीक्षण में मोतियाबिंद के चिन्हित 24 मरीजों को शिविर के बाद निजी वाहन से लेंस प्रत्यारोपण के लिए चित्रकूट भेज दिया गया। मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क व सशुल्क दोनों प्रकार के होंगे। शिविर में मरीजों को खिचड़ी प्रसाद तथा भोजन की व्यवस्था की गई थी। शिविर में अग्रवाल समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष उमा शंकर दाऊ, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, हरि प्रकाश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शिवम शानू, रवि शिवानी, मुकेश मम्मा के साथ शिविर के प्रायोजक परिवार से संतोष अग्रवाल, कृष्ण कुमार और संजय अग्रवाल सहित उनके परिजनों ने उपस्थित रहकर मरीजों का सहयोग किया।








