Home छतरपुर आकस्मिक स्थिति में एयर एंबुलेंस से भोपाल पहुंचा मरीज

आकस्मिक स्थिति में एयर एंबुलेंस से भोपाल पहुंचा मरीज

10
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा आयुष्मान कार्डधारी मरीज के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे मरीज को अति आकस्मिक स्थिति में और बेहतर उपचार के लिए रैफर होने में तत्काल मदद मिलती है और कम समय में मरीज को एयर एंबुलेंस के माध्यम से रैफर किया जाता है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और अनुमति पर जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती श्रीमती राजकुमारी गुप्ता पत्नी रामकृपाल गुप्ता उम्र 52 वर्ष निवासी शुल्काना मोहल्ला छतरपुर को खजुराहो एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजकर चिरायु मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मरीज को लेफ्ट रीनल इन्जरी विथ इंटरनल हैमोरेजिक शॉक के ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा जिला अस्पताल में संबंधित मरीज को देखा गया था। इस दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ रही थी लेकिन वाईटल स्टैबल थे। मरीज की गंभीर स्थति के बारे में सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार के संज्ञान में आया जिसकी सी.एम.एच.ओ डॉ. आर.पी.गुप्ता से चर्चा की गई एवं मरीज की गंभीर स्थति को देखते हुए हायर सेंटर रैफर करने का निर्णय लिया गया। मरीज आयुष्मान कार्डधारी होने के कारण चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में उपचार के लिए सर्जन विशेषज्ञ द्वारा रैफर किया गया। मरीज के परिजनों ने इस योजना के लिए सरकार का आभार जताया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here