Home छतरपुर हम होंगे कामयाब पखवाड़े में जेंडर आधारित हिंसा को रोकने 10 दिसम्बर...

हम होंगे कामयाब पखवाड़े में जेंडर आधारित हिंसा को रोकने 10 दिसम्बर तक चलेगा अभियान

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में हम होंगे कामयाब पखवाड़े में जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को नौगांव, ईशानगर सहित परियोजना अधिकारी छतरपुर शहरी में भी जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए जेंडर संवेदीकरण जागरूकता कार्यक्रम किए गए।
हम होंगे कामयाब पखवाड़े अंतर्गत 10 दिसम्बर 2024 तक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। अन्य दिवसों में बाल विवाह निषेध जागरूकता, सोशल मीडिया अभियान, घरेलू हिंसा रोकथाम, कानूनी जागरूकता कार्यशालाएं, पीसी एण्ड पीएनडीटी अधिनियम के संबंध में जागरूकता, समुदाय में जेंडर उन्मुखीकरण, संस्थागत संबंधों को मजबूत करना, सकारात्मक मर्दानगी पुरुषत्व विषय पर संवेदीकरण, आपातकालीन हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरुकता, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। उक्त पखवाड़े के प्रथम दिवस में युवाओं के साथ जेन्डर आधारित हिंसा पर संवाद, जेंडर आधारित हिंसा का मनो वैज्ञानिक प्रभाव विषय पर चर्चा की गई। जेंडर संवेदनशीलता और जेंडर आधारित मुद्दों से निपटने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here