Home छतरपुर आबकारी विभाग ने की ढाबों पर कार्यवाही

आबकारी विभाग ने की ढाबों पर कार्यवाही

Jeevan Ayurveda

अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने वाले 10 लोगों को किया गिरफ्तार12

छतरपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी दल छतरपुर ने मुखबिर सूचना पर शहर के ढाबों पर औचक दबिश दी जो कई ढाबों से लोग शराब के जाम फेक-फेक कर भाग गए। सागर रोड स्थित पंचवटी ढाबा पर 4 व्यक्ति मदिरा के जाम पीते पाए गए एवम 1 व्यक्ति ढाबे का संचालन कर मदिरा परोसते पाया गया , ठीक वैसे ही नौगांव रोड पर स्थित भारत ढाबा पर भी 5 लोगो को अवैध रूप से मदिरा पान करने – कराने पर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिन्हें छतरपुर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहा जुर्माना आरोपित किया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उमेश अहिरवार पिता श्याम अहिरवार, शैलेंद्र चौरसिया पिता मुन्ना लाल, मूलू पिता सिब्बू चौरसिया, गंगा राम पिता जगन्नाथ, इंद्रजीत राहुल पिता प्रेमलाल, संजय चतुर्वेदी पिता मुन्ना, रवेंद्र यादव पिता राम सेवक, नीरज पिता अच्छेलाल सेन, पुष्पेंद्र पिता महिपाल परमार, सुमित नायक पिता अजय नायक शामिल हैं।आबकारी दल ने आरोपियों एवं अन्य उपस्थित व्यक्तियों को अवैध मदिरापान ग्रहों, ढाबों पर मदिरा- पान न करने की समझाइश दी और बताया कि अवैध ढाबों पर मदिरा पान किया जाना संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।

Ad

  1. ↩︎
  2. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here