
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूवार को ग्राम मौराहा में जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मौराहा के रहने वाले वृंदावन पटेल 52 वर्ष एवं उसके पुत्र निर्मल पटेल के साथ जमीनी विवाद के चलते गांव के ही किशोरी पटेल, रामकृपाल पटेल और राजकुमार पटेल ने गुरूवार की दोपहर 3 बजे खेत पर ही मारपीट कर दी। पिता-पुत्र ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।







