
छतरपुर। भगवां थाना अंतर्गत आने वाली घुवारा चौकी क्षेत्र के भोंयरा गांव में पारिवारिक बुराई के चलते एक युवती सहित 4 लोगों के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। थाने में रिपोर्ट करने के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। भोंयरा निवासी जगदीश दुबे ने बताया कि पैत्रिक मकान के बंटवारे को लेकर उसके परिवार के ही कुछ लोगों से उसकी बुराई चल रही है। इसी बुराई के चलते गत शनिवार को अनुज, जमुना और संजय द्वारा लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उसकी बेटी लक्ष्मी, रामगोपाल, जगदीश और शिवप्रसाद के साथ मारपीट की गई। जगदीश ने बताया कि घटना दिनांक को ही उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।







