
लवकुशनगर। नसीर छीपा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास लवकुशनगर द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र कटहरा, कटिया और धरमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कटहरा आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका अनुपस्थित मिलीं, जिसके लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र कटिया में नवीन भवन निर्माण हेतु जगह का चिन्हांकन किया गया। इसके साथ ही अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के वजन का सत्यापन भी कराया। धरमपुर के आंगनवाड़ी केंद्र पर एक बच्चा समान कैटागिरी में पाया गया, जिसके लिए उसे एनआरसी में भर्ती कराए जाने की समझाइश माता-पिता को दी गई। अधिकारी ने सभी गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने और केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।







