Home छतरपुर धसान नदी के रेलवे पुल पर युवक युवती की मिली लाश

धसान नदी के रेलवे पुल पर युवक युवती की मिली लाश

Jeevan Ayurveda

युवक की हुई पहचान,युवती की पहचान में जुटी पुलिस

हरपालपुर। छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के चपरन गॉव में झाँसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर धसान नदी पर बने रेल्वे पुल एक युवक युवती लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी जोड़े ने चलती चंबल एक्सप्रेस ट्रेन से कूद कर आत्महत्या की गई होगी। रेल पुल पर मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। युवक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है और युवती कहां की रहने वाली है, फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे लगभग चंबल एक्सप्रेस ट्रेन जो ग्वालियर से चलकर हावड़ा जा रही थी। ट्रैन के रेल्वे पुल से गुजरने के पश्चात धसान नदी पुल पर रेलवे कर्मचारी चाबी मैन जब पुल पर पहुँचा तो एक युवक की लाश पुल के पिलर में फंसी थी तो पुल के दूसरी ओर एक युवती की लाश धसान नदी में तैर रही रही थी। युवती की मौत पानी से डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं युवक के ट्रैन से गिरकर लोहे के पिलर से टकराने से मौत होने की सम्भवना जताई जा रही है।मामले की जानकारी देते टीआई पुष्पक शर्मा ने बताया कि मृतक युवक का नाम संजीव अहिरवार पिता परशुराम अहिरवार जो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मउरानीपुर थाना क्षेत्र के झाँकरी गॉव का रहने वाला है। जानकारी लगते ही पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी। फिलहाल मृतक युवती कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता नहीं लग सका है। मामला प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने जैसा लग रहा है। लेकिन मृतक युवक के पिता परशुराम ने बताया कि उसका एक ही पुत्र था जो बीए की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता ने कहा कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग नहीं है। थाना पुलिस भी प्रेम प्रसंग की पुष्टि नहीं कर रही है। क्योंकि मौके से न कोई सुसाइड नोट मिला न मृतक जोड़े के पास मोबाइल मिला है सिर्फ युवक के पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड मिलने पर उसकी पहचान हो सकी है। फिलहाल थाना पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।टीआई शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को नदी से निकालकर थाना लाया गया है। मामला सुसाइड का ही है। हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here