Home छतरपुर आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं और बच्चों को आयुर्वेद के महत्व...

आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं और बच्चों को आयुर्वेद के महत्व के बारे में किया जागरूक

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आयुर्वेद दिवस का आयोजन धन्वन्तरी जयंती के अवसर पर 29 अक्टूबर को किया जाएगा। इसी तारतम्य में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में इस वर्ष वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार आयुर्वेदा इनोवेशन फॉर ग्लोबल हेल्थ थीम पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में 29 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।जिला आयुष अधिकारी छतरपुर डॉ. निर्मला कुशवाह ने बताया कि आयुर्वेद दिवस 2024 में जन संदेश जन भागीदारी जन आंदोलन के लिए वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार केन्द्रित कार्यक्रमों द्वारा जनसामान्य को जागरूक करने एवं कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी निश्चित करने के लिए जिले में 15 अक्टूबर से लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति आयुर्वेद का समग्र दृष्टिकोण एवं लाभ बताए जा रहे है। साथ ही आहार और जीवनशैली, सामान्य स्वास्थ्य मुद्दों का समाधान एवं महिलाओं के लिए आयुर्वेद में अभिनव स्वास्थ्य समाधान के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा ध्यान और योग के माध्यम से तनाव प्रबंधन, बच्चों में स्वस्थ जीवन शैली विकसित करना एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना आदि।इसी क्रम में गतिविधियों की श्रृंखला में मिढका बम्हौरी की शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों के बीच योग अभ्यास की गतिविधियों का आयोजन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर दौनी में ऋतुचर्या, ध्यान एवं तनाव प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके अलावा माध्यमिक शाला रानीताल में बच्चों में स्वस्थ जीवन शैली विकसित करना, आयुर्वेद के माध्यम से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही 25 अक्टूबर को आयुष औषधालय खिरवा में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उन्हें पोषण संबंधी जानकारी एवं सदवृत्त, आचार, रसायन, मेध्य रसायन में महत्व का परिचय कराया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here