
मोहल्ले में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
हरपालपुर। नगर के गलान रोड पर वार्ड नंबर 12 में सोमवार की रात लगभग 8 बजे के आसपास विद्युत की 11केवी की लाइन में अचानक आग लग जाने से आसपास व मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। विद्युत केबिल में आग लगने का कारण पता नही लग पाया। विगत दिनों पहले इसी मोहल्ले में अज्ञात कारणों से पटाखा गोदाम में आग लग जाने से लोगों के जहन से डर गया ही नही था और आज विद्युत केबिल में आग लग जाने से एक बार फिर लोग डर से सहम उठे। विद्युत केबिल में काफी देर तक आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई देती रहीं। वार्डवासियों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं।









