
विगत दिवस सायंकाल के समय थाना राजनगर क्षेत्र के देवकुलिया गांव में एक बालिका को एक व्यक्ति द्वारा कुएं में फेंकने सूचना प्राप्त हुई। थाना राजनगर पुलिस टीम पृथक पृथक स्थान पर आरोपी की तलाश हेतु रवाना हुई, करीब 1 घंटे के अंदर बालिका की हत्या करने वाले आरोपी गोवर्धन पटेल पिता नंदराम पटेल निवासी देवकुलिया थाना राज नगर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा बालिका के पैर पकड़कर कूएं में फेंकना व हत्या की घटना करना, मृत बालिका और उसके भाई के ऊपर ईंट से वार करना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से मृत बालिका के पैर की पायल जप्त की गई। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजनगर उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा, उप निरीक्षक मनभरण, उप निरीक्षक के एल दहिया, सहायक उप निरीक्षक स्वामी प्रसाद, राम रतन गोस्वामी, प्रधान आरक्षक सूर्य प्रकाश, हेमराज, रामेश्वर आरक्षक संजय, शिवम, प्रभात, शत्रुघ्न, अंकित, संतोष, आसिफ, अल्केश, राजाराम, धीरेंद्र, नारायण एवं प्रशांत की भूमिका रही।








