Home छतरपुर गुमशुदा युवक का डेम में मिला शव

गुमशुदा युवक का डेम में मिला शव

Jeevan Ayurveda

पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज

बक्सवाहा। थाना अंतर्गत चंदिया डेम में नहर के गेट में एक शव मिलने की सूचना पर बक्स्वाहा थाना प्रभारी कृपाल मार्को अपने पुलिस बल के साथ चंदिया डेम पहुँचे। वहां पर जाकर देखा कि नहर के मेन गेट के पास बहुत दुर्गंध आ रही थी। चूंकि नहर का हिस्सा सागर जिला के शाहगढ़ में भी आता है इसलिए इसकी सूचना शाहगढ़ पुलिस को भी दी गई। शाहगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और डेम से शव को निकलवाया जो कि क्षत-विक्षत अवस्था में था। युवक की शिनाख्त मड़देवरा निवासी विक्रम सिंह बुन्देला पिता शंकर सिंह बुन्देला के रूप में की गई। उक्त व्यक्ति की परिजनों के द्वारा विगत 25 मई को गुम इंसान की रिपोर्ट बक्स्वाहा थाने में की गई थी। मृतक का विवाह कुछ समय पूर्व सेमरा सानोधा पुलिस थाना बरायठा के स्वजातीय लड़की से प्रेम विवाह हुआ था, मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष के द्वारा ही उनके बेटे की हत्या करवाई गई है। वहीं मृतक के परिजन भी बकस्वाहा पुलिस की कार्यशैली से नाराज नजर आ रहे है। थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सूत्रों ने जानकारी मिली कि पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा और पूछताछ की थी। संदेहियों ने पहले युवक के इंदौर में होने की बात कहकर गुमराह किया था। इसके बाद संदेहियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि युवक को मड़देवरा से अमरमऊ, शाहगढ़ सागर के बीच पार्टी देने के नाम पर ले गए थे। वहीं उन्होंने शाहगढ़ के चंदिया डेम पर नहर किनारे युवक की हत्या कर दी और लाश को नहर की गीली मिट्टी में छिपा दिया था। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here