Home छतरपुर चार किलो मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली

चार किलो मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली

Jeevan Ayurveda

महाकाली मंदिर से डॉन माता मंदिर तक भक्तों का जनसैलाब1

बक्स्वाहा। जिले के बकस्वाहा नगर से 4 किलोमीटर दूर वीरमपुरा गांव में स्थित प्राचीन डॉन माता मंदिर भक्तों की मनोकामना पूरा करने के लिए काफी फेमस है। जहां श्रद्धालुओं की तरफ से चार किलोमीटर का चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस चुनरी यात्रा में डॉन माता को चुनरी भेंट की गई।चुनरी यात्रा में शामिल महिलाएंचुनरी यात्रा का शुभारंभ नगर के महाकाली मंदिर से हुआ। ये भव्य चुनरी यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी डॉन माता के भक्तों का जत्था उसमें जुड़ता गया। पवित्र चुनरी यात्रा का स्वागत, अभिनंदन नगर बक्सवाहा में किया गया। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकलते हुए माता रानी के जयकारों के साथ डॉन माता के द्वार पहुंची। पूजा-अर्चना के बीच मातारानी को विशाल चुनरी भेंट की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।बच्चों में भी दिखा भक्ति का रंगइस यात्रा मे नगर की बालिका मंडली द्वारा यात्रा के दौरान डांडिया नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसे नगरवासियों ने बड़े उत्साह से सराहा।हर साल होता आयोजनबकस्बाहा के माता रानी के भक्तों की ओर से हर साल विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस चुनरी यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित होते हैं। जहां इस यात्रा में महिलाओं-पुरुष, युवा सहित हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर अनन्य भक्ति भाव से डॉन माता को चुनरी भेंट की।u

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here