Home छतरपुर जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी

जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी

Jeevan Ayurveda

एक दर्जन महिला-पुरुष घायल, 3 की हालत गंभीर

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसारी में गुरूवार को दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने की घटना सामने आई है। उक्त मारपीट में एक परिवार के करीब एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को गढ़ीमलहरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल राजेन्द्र यादव निवासी दौनी ने बताया कि उसकी बहन सुनीता यादव का विवाह ग्राम गुरसारी हुआ है, जहां उसके नाम पर कुछ जमीन है। इसी जमीन पर गुरसारी गांव का ही एक अन्य यादव परिवार कब्जा करना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। राजेन्द्र के मुताबिक गुरूवार को वह संबंधित जमीन की जुताई-बुवाई कराने के लिए बहन के यहां गया था। जैसे ही खेत की जुताई शुरु की गई वैसे ही विरोधी परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। राजेन्द्र ने बताया कि इस हमले में उसके अलावा उसकी बहन सुनीता यादव, नारायण यादव, पुष्पेंद्र यादव, राजेंद्र यादव और संदीप यादव सहित कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को गढ़ीमलहरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुष्पेंद्र, सुनीता और राजेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here