Home छतरपुर पार्षद ने सफाईकर्मियों का किया सम्मान

पार्षद ने सफाईकर्मियों का किया सम्मान

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के वार्ड क्रमांक 22 नरसिंहगढ़ पुरवा में स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर समिति के सदस्यों, पार्षद एवं गणमान्य नागरिकों ने सफाई अभियान चलाकर सफाईकर्मियों का सम्मान किया।जानकारी के अनुसार पार्षद रामप्रसन्न शर्मा ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नरसिंहगढ़पुरवा में स्थित रामजानकी मंदिर प्रांगण में सफाई की गई साथ ही वार्ड के सफाईकर्मियों का शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्ड के लोगों ने मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर डॉ. महेन्द्र गुप्ता, प्रेम खरे, अरवेन्द्र खरे, जगराम सिंह, प्रमोद खरे, पुष्पा चौरसिया, संतोष खरे, राजेंद्र सिंह, श्री रावत जी साथ में सफाई मित्र संतोष रजक, मनोज, अखलेश, अतुल, नीता बाई, जतिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here