Home छतरपुर  चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को आया हार्टअटैक

 चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी को आया हार्टअटैक

7
0
Jeevan Ayurveda

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में बनाए गए मतदान केन्द्र पर नियुक्त पीठासीन अधिकारी को ड्यूटी के दौरान ही हार्टअटैक आ गया। अधिकारी की उम्र 49 वर्ष है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े 5 बजे कुंवरपुरा मतदान केन्द्र में तैनात पीठासीन अधिकारी रामप्रकाश विश्वकर्मा को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई और उसके बाद वे जमीन पर गिरने लगे। उन्हें सहयोगी स्टाफ ने संभाला और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर ही स्टाफ के लोगों ने पहुंचकर उन्हें बड़ामलहरा अस्पताल पहुंचाया। बड़ामलहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. हेमंत मरैया एवं डॉ. केपी बामौरिया ने उन्हें तत्काल सीपीआर दिया और इसके बाद उनका ईसीजी किया गया। कलेक्टर संदीप जीआर को जानकारी लगने के बाद पीडि़त पीठासीन अधिकारी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। इस मौके पर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल और टीआई कमल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here