Home छतरपुर राष्ट्रद्रोही, मानवद्रोही को करारा जवाब दें

राष्ट्रद्रोही, मानवद्रोही को करारा जवाब दें

Jeevan Ayurveda

बागेश्वर महाराज ने कहा शक्ति की उपासना के साथ व्यवहार भी करें

छतरपुर। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समूचे क्षेत्र में सफाई करते हुए लोगों को संदेश दिया गया कि वे स्वच्छता के साथ रहेंगे तो बीमार नहीं होंगे। रोगों से दूर रहने का यही उपाय है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। दुकानदारों को भी दुकानों के आगे डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को हाथों में झाडू लेकर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। यहां आए हजारों लोगों ने भी इस अभियान में अपना योगदान दिया। महाराजश्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का पर्व है, हमें राष्ट्रद्रोही और मानवद्रोही ताकतों से दूर रहना है। उन्होंने कहा कि देवी की मूर्ति रखना तब सफल है जब प्रत्येक बेटी के ऊपर उठने वाली उंगली तोड़ दें। नौ दिनों तक दुर्गा माता-दुर्गा माता का जाप करने वाले लोग दसवें दिन मुर्गा-मुर्गा चिल्लाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अपने सनातन के लिए हम सब खुलकर बोलें, उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें ताकि कचरे को फैलने से रोका जा सके। दुकानदारों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी दुकानदारों से प्रत्येक रविवार को दो घंटे धाम में सेवा देने के लिए भी कहा गया है।रामलीला मंडलियों का उत्साह बढ़ाने जाएं लोगमहाराजश्री ने कहा कि हर गांव में सनातन धर्म और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए रामलीलाओं का मंचन किया जाता है। लोगों को रामलीला मंडलियों का उत्साह बढ़ाने के लिए रामलीला आयोजन स्थल पर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न केवल रामलीला देखें बल्कि भगवान के चरित्र को भी जीवन में उतारें।मादक पदार्थों के प्रति सचेत रहें दुकानदारबागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर महाराजश्री ने दुकानदारों को पांच संकल्प दिलाए। उन्होंने कहा कि सैकड़ों होम स्टे एवं ढाबा धाम में बन गए हैं। यहां ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा पर संचालक ध्यान दें। धाम की पवित्रता बररकरार रहे, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान देकर समय से कार्य करें। व्यसन से बचने की नसीहत देते हुए महाराजश्री ने कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री हर हाल में प्रतिबंधित होना चाहिए। दुकानदार स्वयं मादक पदार्थों की जांच के लिए आगे आएं। सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एक की नहीं सबकी है। ओवरलोड टैक्सियां न चलें इस पर भी महाराजश्री ने टैक्सी संचालकों का ध्यान आकृष्ट किया है।हमारे सनातन धर्म को कोई टारगेट न करेहाल ही में एक बयान से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। महाराजश्री ने कहा कि हम न तो किसी मजहब के खिलाफ हैं और न ही किसी धर्म गुरू के बारे में कुछ कहा। हम अपने लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हमारे सनातन धर्म में पुजारी का सबसे बड़ा पद होता है इसलिए लोग यह ध्यान रखें कि हमारे किसी भी पद को टारगेट न किया जाए। पद पर बैठे कुछ लोग खराब हो सकते हैं लेकिन पूरे पद को लेकर ऊटपटांग की बातें कहना उचित नहीं है। जो भी हमारे धर्म को टारगेट करेगा उसे हमारा जवाब मिलेगा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here