

छतरपुर। महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित पोषण माह के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह एवं परियोजना अधिकारी अनिल नामदेव के निर्देशन में परियोजना नौगांव 1 अंतर्गत हरपालपुर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पोषण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमति मनोहर कुशवाहा द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पोषण माह के संबंध में जानकारी देते हुए कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त छात्राओं को पोषण के संबंध में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आयरन एवं कैल्शियम के विभिन्न स्रोतों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।पोषण विविधता पर चर्चा करते हुए अपने भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों, दालों,मोटे अनाज को अधिक से अधिक शामिल करने को कहा गया।नगर स्वच्छता प्रभारी श्री आशीष सौनकिया के द्वारा गीले एवं सूखे कचरे के निपटान के संबंध में छात्राओं को संबोधित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य पी.सी.अनुरागी के द्वारा भी पोषण एवं स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए छात्राओं से संवाद किया गया।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं श्रीमति ओमवती अग्रवाल एवं शबीना बानो के द्वारा भी पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी के साथ साथ ऊषा किरण योजना और गुड टच ,बेड टच एवं महिला उत्पीड़न के लिए कानून के प्रावधानों की जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई।कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक,नगर परिषद से स्वच्छता प्रभारी,समस्त विद्यालय स्टाफ,समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।







