
छतरपुर। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं सीएमओ माधुरी शर्मा के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सीएम राइज विद्यालय छतरपुर में सोमवार को स्वच्छता विषय पर आधारित स्वच्छता गीत एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।इस अवसर पर स्वच्छता नोडल अधिकारी नीतेश चौरसिया ने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता की महत्ता को बताया। स्कूल के विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान प्राचार्य ज्ञानप्रसाद अग्रवाल, उप प्राचार्य राजकुमार शर्मा, नगर पालिका से एलएल तिवारी, अंकित सोनी, रामसिंह राय, राधे कुशवाहा सहित शिक्षकगण के साथ-साथ स्कूल के बच्चे सम्मिलित हुए।









