

छतरपुर। शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय एनसीसी इकाई एवं एनएसएस इकाई एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों में पोषण से संबंधित सामान्य ज्ञान की जांच की गई।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशी प्रभा परिहार द्वारा कैडेट्स एवं छात्राओ को एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने एवं अपने खान-पांच में पोषण तत्वों को शामिल करने की बात कही।कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।सही जवाब देने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट देकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का का उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शशि प्रभा परिहार से प्राध्यापक डॉ पीके दीक्षित सहायक प्राध्यापक डॉ बीके प्रजापति, डॉ पूर्णिमा रावत, डॉ कनुप्रिया चौबे, डॉ राजश्री सिसोदिया एवं श्रीमती सुमन अहिरवार के साथ-साथ समस्त स्टाफ भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजक डॉ नीरज निरंजन एवं कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर किशोरी सोनी द्वारा किया गया।







