Home छतरपुर हिंदी दिवस पर हुआ काव्य पाठ और नाट्य मंचन

हिंदी दिवस पर हुआ काव्य पाठ और नाट्य मंचन

7
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड पर शुक्रावर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ और नाट्य मंचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्रा सौम्या दुबे ने स्वरचित कविता का मनमोहक काव्य पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध किया, तो वहीं ऐलिस सोनी, तान्या अवस्थी, सौम्या दुबे एवं खुशी राय ने हिंदी की महत्वता पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। वहीं विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश की दौड़ में हमें अपनी मातृभाषा को हर हाल में अहमियत देनी होगी। विद्यालय प्रबंधन के पंकज जैन ने बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों के आयोजन किया गया है, जिसका समापन आज 14 सितंबर को विद्यालय के सीनियर विंग के छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here