
छतरपुर। विगत मध्यरात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान थाना बड़ामलहरा पुलिस को बमनी रोड में अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान बमनी रोड पहुंची, एक संदेही एक्टिवा स्कूटर चालक जो स्कूटर में दो बोरी बांधे हुए था, पुलिस को देखकर वापस जाने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों बोरी में 175-175 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा सहित कुल अवैध शराब के 350 क्वार्टर मात्रा करीब 63 लीटर व एक्टिवा स्कूटर सहित कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी साहिल उर्फ कल्लू राय वार्ड क्रमांक 11 थाना बड़ा मलहरा जिला छतरपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा जितेंद्र वर्मा, आरक्षक सतीश, सोनू, चरण सिंह, गोविंद, रुद्र तोमर, रघुनाथ व पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








