
छतरपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर देरी रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा तीन ग्रुपों जूनियर, मिडिल एवं सीनियर वर्गो में गणेश मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने अपने हाथों से मिट्टी की बहुत ही आकर्षक गणेश मूर्तियां बनाई। पंकज जैन ने बताया कि विद्यालय द्वारा तीन -तीन सर्वश्रेष्ठ मूर्तियां बनाने वाले प्रत्येक वर्ग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरुष्कार दिये जाएंगे एवं इन मूर्तियों को विद्यालय में प्रत्येक वर्ष स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमा के साथ स्थापित किया जाएगा। विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा ने इसे विद्यार्थियों में अपनी सांस्कृतिक एवं पारंपरिक मान्यताओ से जोडऩे के प्रति बच्चों को उत्साहित करना बताया।









