Home छतरपुर कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान से बनेंगा भव्य जिला कार्यालयः-शिवजीत...

कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान से बनेंगा भव्य जिला कार्यालयः-शिवजीत सिंह

Jeevan Ayurveda

कांग्रेस कार्यालय भवन के पुननिर्माण को लेकर पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न, कार्य प्रारंभ

पन्ना/लगभग 35 वर्ष पूर्व पन्ना जिला मुख्यालय इन्द्रपुरी कालोनी में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का भूमि पूजन तत्कालीन मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा, पूर्व सांसद विद्यावती चतुर्वेदी तथा पूर्व ग्रहमंत्री कैप्टन जयपाल सिंह के द्वारा किया गया था। लेकिन किसी कारणो के चलतें कुछ कार्य होने के बाद रूक गया था। जिसका बीच में 2002 में तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भाष्कर देव बुन्देला, के द्वारा फिर से कार्य प्रारंभ कराया गया। जिसमें दीवारे भवन की बनकर तैयार हो गई उसके बाद फिर कार्य रूक गया। उक्त कार्य का पुननिर्माण कार्य पूर्ण कराने का संकल्प कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह द्वारा लेते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर पुननिर्माण कार्य को लेकर पूजन कराया गया तथा कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए वंदे मातरम-गीत तथा जन-गण-मन राष्ट्र गान किया गया। उसके बाद पुननिमार्ण को लेकर विधिविधान के साथ पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। तत्पश्चात् कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाष्कर देव बुन्देला ने बताया कि कांग्रेस कमेटी भवन के लिए जमीन का आवंटन तत्काली ग्रह मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह तथा पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार जैन के विशेष प्रयास से कराया गया था और उसके बाद भवन के लिए भूमि पूजन भी किया गया था। इसके बाद कुछ कार्य होने के बाद रूक गया था, जो फिर से मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल 2002 में प्रारंभ हुआ था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह द्वारा 50 हजार की राशि अपनी तरफ से दी गई थी, तथा तीस हजार की राशि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार जैन द्वारा दी गई थी तथा हम लोगो के द्वारा सहयोग करके दीवारो का निर्माण कराया गया था, उसके बाद कार्य रूक गया। लेकिन यह आज का दिन बड़ा ही पुनीत एवं शुभ अवसर है कि, कांग्रेस कार्यालय भवन का पुननिर्माण जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह द्वारा प्रारंभ कराया गया है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। सभी लोग उसमें पूरी तरह से सहयोग करेगें। जिससे भव्य कांग्रेस कार्यालय का भवन बन कर तैयार हो जायेगा। कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह भईया राजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यालय भवन भव्य बनेगा। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान समाहित होना चाहीए। सभी के सहयोग से कार्यालय जल्द तैयार होगा। कार्यालय के पुननिर्माण अवसर पर अनेक लोगो ने सहयोग राशि भी दी गई। जिसमें पिछडा वर्ग के अध्यक्ष राज बहादुर द्वारा 21 हजार, स्वयं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा 30 हजार, पूर्व प्रत्याशी पवई विधानसभा गिरधारी लोधी द्वारा 51 सौ तथा पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंन्दू तिवारी द्वारा 21 सौ रूपये की राशि तत्काल दी गई। इसके अलावा अन्य पदाधिकारीयों द्वारा सामग्री रेत, गिट्टी सीमेंट सहित अन्य सामग्री देने की भी घोषणा की गई। इस दौरान कार्यालय जमीन आवंटन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी रहें पूर्व ग्रहमंत्री कैप्टन जयपाल सिंह ने भी कार्यालय भवन पुननिर्माण कार्य को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया तथा शुभकामनाए देते हुए कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि कांग्रेस पार्टी का कार्यालय भवन जल्द बन कर तैयार हो रहा है। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से अभीभाषक संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सेवालाल पटेल, पिछडा वर्ग के अध्यक्ष राजबहादुर पटेल, जीवन लाल सिद्धार्थ, गिरधारी लोधी, मनीष मिश्रा, शशिकांत दीक्षित, ब्लाक अध्यक्ष पवई माखन पटेल, अजयगढ दादूराम मिश्रा, पन्ना अक्षय तिवारी, देवेन्द्र नगर आनन्द शुक्ला, अमानगंज भभूत सिंह राजपूत, गुनौर बबलू गौतम, इन्द्रमणि गर्ग, राम प्रसाद यादव, मुरारी लाल थापक, जगतपाल सिंह, मार्तण्ड देव बुन्देला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जीरा बाई पटेल, श्रीमती आस्था तिवारी, रिहान मोहम्मद, मिस्टर भाईरायन, व्हीएन जोशी, रिंकू खान, आशीष यादव, अवरार खान, रवी यादव, दीपू यादव, भूपेन्द्र परमार, हिम्मत बागरी, रामकरण पान्डेय, प्रहलाद यादव, अजयपाल लोधी, दीपक तिवारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र अवस्थी, देवकी प्रजापति, राजश्री त्रिपाठी, जीतेन्द्र जाटव, राकेश शर्मा, राम बहादुर द्विवेदी, सुनील अवस्थी, रियासत खान, मुख्तार बेग, राममिलन चौधरी, पुरषोत्तम जड़िया, जनमजय अरजरिया, सरदार यादव, लखन केवट, इजाज अहमद, फैज मोहम्मद, फइयाज, बाल किशोर शर्मा, यूनीस चच्चा, भूपेन्द्र सिंह परमार, जयराम यादव, देवू गौड़, अभीषेक चौरसिया, सरदार यादव, कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद वैभव थापक द्वारा किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here