Home छतरपुर तीन और पत्थरबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन और पत्थरबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

12
0
Jeevan Ayurveda

कोतवाली थाना पर पथराव की घटना में थे शामिल

छतरपुर। गत 21 अगस्त को कोतवाली थाना पर हुए पथराव के मामले में अब तक पुलिस तीन दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और अभी भी कार्रवाई जारी है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने तीन और पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि पकड़े दोनों युवक पत्थरबाजी की घटना में शामिल थे।सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद सलमान तथा मोहम्मद अशरफ हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कोतवाली थाना में पत्थर फेंकने का अपराध कबूल किया है। सीएसपी के मुताबिक उक्त तीनों आरोपियों को मिलाकर प्रकरण में अभी तक कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी विवेचना जारी है, जिन लोगों की पहचान होगी उन्हें गिरफ्तार किया जाएग। उल्लेखनीय है कि कोतवाली पत्थर कांड में कुल 46 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके तहत लगातार कार्रवाई जारी है। पिछले दिनों घटना के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here